रामगढ़ में डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू, 14 जून तक घर-घर जुटाई जाएगी जानकारी
रामगढ़, मई 18 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में भारत की पहली डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनगणना के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं गणना की शुरुआत 16 मई से हो चुकी है, जो 14 जून तक चलेगी। इस दौरान नियुक्त कर्मी घर-घर जाकर मकान, परिवार और जीवन स्तर से जुड़ी जानकारी एकत्र करेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 को लेकर बिशनपुर गांव पहुंची टीम जानकारी के बिंदु पहले चरण में कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी। इसमें आवास की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, इंटरनेट सुविधा, वाहन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल शामिल हैं।स्व-गणना की सुविधा इस बार लोगों को मोबाइल ऐप या पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने यानी स्व-गणना की सुविधा भी दी गई थी। इसकी अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। अब 16 मई से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.