रामगढ़, जुलाई 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर परामर्श कार्यक्रम, समाधान समारोह तथा एनआई एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तौफीकुल हसन ने की। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए सभी संबंधित विभागों और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने एनआई एक्ट से जुड़े मामलों के आपसी सहमति से शीघ्र समाधान के लिए विशेष लोक अदालत की उपयोगिता बताते हुए पक्षकारों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Munger News: विशेष लोक अदालत में 10 चेक बाउंस मामलों का हु...