रामगढ़ में चौथी जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित, प्रतिभागियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि। बिजुलिया स्थित अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में शनिवार को चौथी रामगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों और युवाओं ने योगासन की विविध विधाओं का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त बिहार के पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में कोलकाता कार्बाइड के निदेशक ओम प्रकाश बजाज, योग शिक्षिका राफिया नाज, संघ के राज्य सचिव चंदु कुमार, संघ की संरक्षक, डीएवी बरकाकाना की पूर्व प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह और संरक्षक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.