रामगढ़ में गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा मुठभेड़ में घायल
धनबाद, जुलाई 7 -- भुरकुंडा (रामगढ़), निज प्रतिनिधि। विदेश में बैठे वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा शिवराम राम उर्फ शिवा सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है। रामगढ़ सदर अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया है। उसकी निशानदेही पर कुजू निवासी अनीश अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा चार पिस्टल, 80 गोलियां समेत दो मोबाइल फोन और गन होलस्टर बरामद किया गया। शिवराज उरीमारी निवासी दसई मांझी समेत कई मामलों में नामजद आरोपी है। वह 14 मई को जेल से बाहर निकला है। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने सोमवार को बताया कि शिवराज पहले श्रीवास्तव और राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा रहा है। वर्तमान में वह कुख्यात प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के संपर्क में था। धनबाद और रांची पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर तीनों जिलों की पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.