फिरोजाबाद, दिसम्बर 26 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नूर नगर निवासी 21 वर्षीय फरहा पत्नी अरमान गर्भवती थी। उसकी गुरुवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई। कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का पता चलते ही मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे। महिला का मायका थाना मटसेना के क्षेत्र नगला मुल्ला में है। शव को देख वह लोग हैरत में पड़ गए। पुलिस ने शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। उसकी फोटोग्राफी कराई गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...