रामगढ़, मार्च 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ में कराटे खेल को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। रामगढ़ जिला कराटे संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार की देर शाम द टेम्पल ऑफ वॉरियर्स में आयोजित की गई, जिसमें जिले में कराटे के व्यापक विकास, खिलाड़ियों के चयन और प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी रामगढ़ जिला कराटे चैम्पियनशिप को राज्य कराटे चैम्पियनशिप के लिए आधिकारिक चयन प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण सत्रों से तैयार किया जाएगा, ताकि वे राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ा सकें। कराटे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नए प्रशिक्षण केंद्र खोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.