रामगढ़, जुलाई 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि राज्य सूचना आयोग, झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। परिसदन में आयोजित बैठक में उपायुक्त ऋतुराज, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों और लोक सूचना पदाधिकारियों के साथ आरटीआई से जुड़े मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने वाला महत्वपूर्ण कानून है, जो नागरिकों को शासन-प्रशासन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का कानूनी अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि इस कानून का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- Noida News: जिले में आरटीआई के...