रामगढ़ में आतंक का पर्याय बने लावारिस सांड पकड़कर गोशाला भेजे
नैनीताल, जुलाई 1 -- भवाली, संवाददाता। रामगढ़ बाजार क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का कारण बने तीन खतरनाक लावारिस सांडों को पकड़कर हल्द्वानी स्थित गोशाला भेज दिया गया है। बीते दिनों लावारिस सांड के हमले में रामगढ़ निवासी 90 वर्षीय मनफूल सिंह गंभीर घायल हो गए थे।क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सन्नी के प्रयासों और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के सहयोग से प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीनों लावारिस सांडों को गोशाला भेजा गया। रामगढ़ व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पवन सिंह दर्मवाल ने प्रशासन, जिला पंचायत प्रतिनिधियों, दर्जाधारी देवेंद्र ढैला, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और जिला मंत्री कुंदन सिंह चिलवाल का आभार जताया। यह भी पढ़ें- बैल के हमले में घायल बुजुर्ग को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.