रामगढ़ में अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 7 हजार सीएफटी बालू जब्त
रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त किया है। उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के विद्यानगर में छापेमारी कर सड़क किनारे अवैध रूप से भंडारित बालू को अपने कब्जे में लिया। कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान कुछ बालू कारोबारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध करने लगे। स्थिति को देखते हुए खनन विभाग ने तत्काल रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद विरोध कर रहे लोग वहां से हट गए और कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी की गई।खनन विभाग को सूचना मिली थी कि शहर के बीचों-बीच विद्यानगर क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.