रामगढ़, मार्च 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ थाना चौक स्थित अंबेडकर पार्क में रविवार को अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के बैनर तले अंबेडकर जयंती के आयोजन और जिला कमेटी के विस्तार को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज राम ने की, जबकि संचालन उत्तम पासवान ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही परिषद के संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कमेटी के विस्तार पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं के सक्रिय योगदान और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उत्तम पासवान को पुनः जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अनिल रजक को जिला कोषाध्यक्ष और विनोद नायक को जिला प्रवक्ता बनाया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही जिला कमेटी का और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.