रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास
रामगढ़, जून 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, झारखंड प्रदेश, रामगढ़ शाखा द्वारा महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।-कार्यक्रम में समिति की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षण लीलावती दीदी द्वारा दिया गया। उन्होंने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में लीलावती दीदी को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजकों ने कहा कि महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आत्म-सशक्तिकरण बेहद आवश्यक है, और योग इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें- महिला कॉलेज में योग दिवस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.