रामगढ़, दिसम्बर 29 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला में महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न एवं अन्य अत्याचारों के मामलों में त्वरित न्याय और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर 2015 को महिला थाना की स्थापना की गई थी। स्थापना के दस वर्षों में महिला थाना महिलाओं के लिए भरोसेमंद और प्रभावी मंच के रूप में उभर कर सामने आया है। महिला थाना का मुख्य उद्देश्य यह रहा है कि पीड़ित महिलाएं महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष बिना किसी संकोच के अपनी बात रख सकें और उन्हें त्वरित कानूनी सहायता एवं परामर्श मिल सके। इसी दिशा में महिला थाना लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक महिला थाना में कुल 275 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 230 आवेदनों का निष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.