रामगढ़, मई 18 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले के सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि रामगढ़ को मॉडल जिला के रूप में चुना गया है। इस मौके पर सिविल सर्जन और संयुक्त निदेशक राजन कुमार ने कहा कि यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू, 14 जून तक घर-घर जुटाई जाएगी जानकारी अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहे हैं। आ...