दुमका, जून 6 -- रामगढ़। रामगढ़ प्रखंड के सभी राजस्व ग्रामों में जाति, निवासी, वंशावली एवं पारिवारिक सूची प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिनांक 06 जून से 20 जून तक अबुआ जाति निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य बिंदु:स्थान: सभी राजस्व ग्रामों को क्लस्टर समूह में बांटकर संबंधित/निकटतम विद्यालयों में शिविर लगेगा।्रसेवाएं: जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, वंशावली एवं पारिवारिक सूची प्रमाण पत्र तत्काल निर्गत किए जाएंगे।- समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक।- आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, राशन कार्ड, वंशावली, स्व-घोषणा पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो।प्रशासनिक व्यवस्था: शिविरों के सफल संचालन हेतु सभी राजस्व उप निरीक्षक, पंचायत सचिव, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, वीएलई , पंचायत सहायक एवं ग्राम प्रधानों को प्रतिनियुक्...