रामगढ़ प्रखंड के धोबा पंचायत में खुला ज्ञान केंद्र, बीडीओ ने किया उद्घाटन
दुमका, जून 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत धोबा पंचायत भवन में स्थापित ज्ञान केन्द्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ज्ञान केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को शिक्षा, सूचना एवं डिजिटल संसाधनों से जोड़ना है। केन्द्र के माध्यम से लोगों को विभिन्न शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल सके। उद्घाटन कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, शिक्षकों, युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देनाकार्यक्रम का उत्साह कार्यक्रम को लेकर पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.