रामगढ़, अप्रैल 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ शहर के बिरसा मुंडा न्यू बस स्टैंड में यात्रियों और बस एजेंटों की सुविधाओं को लेकर आवाज तेज हो गई है। गुरुवार को आजसू मजदूर यूनियन, न्यू बस स्टैंड रामगढ़ के अध्यक्ष नीरज मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने छावनी अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बुके देकर उनका स्वागत किया और पांच सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर अध्यक्ष नीरज मंडल ने बताया कि छावनी परिषद की ओर से 28 मार्च 2026 को सभी बस एजेंटों की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से बुकिंग काउंटर का आवंटन किया गया था। सभी एजेंटों को आवंटन पत्र भी प्राप्त हो चुका है और उन्होंने अपने-अपने स्थान पर बुकिंग काउंटर स्थापित कर लिए हैं। इन काउंटरों का उद्घाटन पूर्व छावनी अधिशासी अधिकारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.