गोरखपुर, अगस्त 2 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय रामगढ़झील में 26 जुलाई को हुए नाव हादसे की त्रि-सदस्यीय जांच समिति ने अपनी संयुक्त आख्या सौंप दी है। समिति ने दुर्घटना को प्रणालीगत विफलता करार देते हुए सेल्फी लेने, स्पीड बोट की तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, कम रोशनी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे के प्रमुख कारण बताया है। रिपोर्ट में भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण सिफारिशें भी की गई हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सूर्यास्त के बाद लेक क्विन क्रूज छोड़ रामगढ़झील में नहीं चलेगी कोई बोटघटनाक्रम गोरखपुर के रामगढ़झील में 26 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे जेटी संख्या-4 और 5 के बीच हुई नाव दुर्घटना की जांच पूरी हो गई है। उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण अभिनव गोपाल, अपर जिलाधिकारी (नगर) और पुलिस अधीक्षक (नगर) निमिष पाटिल की त्र...