रामगढ़, फरवरी 17 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ में अध्यक्ष समेत 32 वार्ड पार्षद पद पर चुनाव होना है। वोटिंग के लिए 23 फरवरी की तिथि निर्धारित है। निकाय चुनाव को लेकर एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारी को अंतिम रुप देना शुरु कर दिया। रामगढ़ में कुल 98 बूथों में 97 हजार 698 मतदाता वोटिंग करेंगे। इसे लेकर करीब 100 वाहनों की आवश्यकता होगी। जिला प्रशासन 20 फीसदी अतिरिक्त वाहनों को रिजर्व में रखने का निर्णय लिया है। ताकि तकनीकि खराबी के दौरान भी किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी मतपेटियों को सुविधा पूर्वक रामगढ़ कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से उनके मतदान केंद्र तक भेजने और वापसी का कार्य संपन्न कराया जा सके। - राज्य निर्वाचन आयोग ने तय किया वाहनों का किराया राज्य निर्वाचन आयोग ने वाहनों का किर...