रामगढ़, मार्च 8 -- केदला। रामगढ़ (सिरका-अरगड्डा) की बेटी शालिनी दुबे किसी परिचय की मोहताज नहीं है। शालिनी छोटी सी उम्र में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। आज शालिनी रामगढ़ जिला की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। 2014 में महुआ टीवी से गीत का जो सफर शुरु हुआ था वह आज जीटीवी के सारेगामापा तक पहुंच गया है। शालिनी के पिता विश्वनाथ दुबे सरस्वती विद्या मन्दिर अरगड्डा में संगीत के शिक्षक हैं। उनकी माता समाज सेवी हैं। शालिनी ने कई रियलिटी शो किए हैं। वहीं इन्होंने रजरप्पा महोत्सव और इटखोरी महोत्सव के साथ ही देश में कई सारे महोत्सव में हिस्सा लेकर अपने गीत से लोगों को मंत्र मुग्ध किया है। झारखंड सरकार की ओर से झारखंडी कोयलिया का खिताब से इन्हें नवाजा गया है। शालिनी के कई सारे एलबम भी मार्केट में आ चुके हैं। शालिनी बचपन से ही प्रतिभाशाली रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.