रामगढ़, जनवरी 31 -- रामगढ़,नगर प्रतिनिधि छावनी परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को मासिक बोर्ड की बैठक हुई।बैठक में विकास के 87 लाख के प्रस्तावों को मिली मंजूरी। अध्यक्षता पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट सह बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी ने की। संचालन सीईओ अनंत आकाश ने किया। इस बैठक में प्रस्तावित 18 एजेंडे प्रस्तुत किए गए। शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई। विमर्श के बाद एजेंडों को पारित किए। बैठक में विकास कार्यों के लिए दो बड़े फंड आवंटन पर अपनी मुहर लगाई। सीएफटी फंड 41 लाख रुपये की लागत से नाली मरम्मत सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही 46 लाख रुपये की राशि अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की गई। कर्मचारियों के लिए एमएसीटी पर विमर्श किए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.