रामगढ़ चौक पीएचसी में ड्यूटी नहीं आराम फरमाते हैं चिकित्सक व एएनएम
लखीसराय, मई 15 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम शैलेंद्र कुमार के मंगलवार 12 मई के निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुपस्थिति के बाद उनके आदेश पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा औचक निरीक्षण में रामगढ़चौक पीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों के घेरे आ गया है। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जिससे स्वास्थ्य सेवा की वास्तविक स्थिति सामने आ गई। निरीक्षण के समय अधिकांश चिकित्सक और एएनएम ड्यूटी से नदारद पाए गए, जबकि कुछ कर्मचारी बिना ड्रेस कोड के मौजूद थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल में मरीजों की जगह बेड पर थालियां रखी मिलीं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि अस्पताल में इलाज की बजाय लापरवाही का माहौल बना हुआ है। वहीं दवाइयां बारिश में भींगती हुई पाई गईं, जो अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.