रामगढ़, मई 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को रामगढ़ छावनी परिषद के नवनियुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उनके रामगढ़ आगमन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चैम्बर के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए छावनी क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इनमें नवनिर्मित बस टर्मिनल का समुचित संचालन, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, सड़कों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुभाष चौक की रेलिंग की मरम्मत, नाली निर्माण, जलजमाव की समस्या और बिजुलिया तालाब के संरक्षण जैसे मुद्दे शामिल थे। सीइओ विवेक सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और बिजुलिया तालाब के विकास कार्य को निकट भविष्य में प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.