रामगढ़, मई 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 33वीं वार्षिक आम सभा रविवार को आयोजित की जाएगी। यह महत्वपूर्ण बैठक सुबह 10 बजे से चैम्बर भवन, बिजुलिया, रामगढ़ में संपन्न होगी। इस आम सभा में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान व्यापारिक समस्याओं, स्थानीय व्यवसायियों की चुनौतियों, संगठन की अब तक की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही व्यापार को सुगम बनाने और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए नए प्रस्ताव भी रखे जाने की संभावना है। चैम्बर के अध्यक्ष मंजीत सहानी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और आम सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी की सक...