रामगढ़, सितम्बर 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि बिजुलिया स्थित रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में मंगलवार को झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए चैंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी और सचिव मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य ने जनता की आवाज और झारखंड के लिए सदैव समर्पित रहने वाले एक जनप्रिय नेता को खो दिया है। सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड की राजनीति, जनसेवा और व्यापारी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पेटरवार प्रखंड झामुमो ने दी सुदिव्य को भावभीनी श्रद्धांजलि एफजेसीसीआई के पूर्व उपाध...