दुमका, मार्च 11 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम लगभग 5 बजे हल्के मेघ गर्जन और मध्यम हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया, वहीं तेज हवा के साथ बादलों की गरज सुनाई दी। अचानक हुई इस बारिश से लोगों को थोड़ी देर के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन गर्मी से राहत भी मिली। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस समय आम के पेड़ों में मंजर (फूल) लगे हुए हैं। ऐसे समय में हल्की बारिश होने से मंजर को नमी मिलती है, जिससे आम के फलन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। किसानों के अनुसार यदि मौसम अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।इसके अलावा खेतों में लगी रवि फसलों के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। गेहूं, चना, सरसों और अन्य फसलों को हल्की नमी मिलने से उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.