नैनीताल, मई 4 -- भवाली, संवाददाता। नैनीताल जिले के रामगढ़ विकासखंड में हुई अचानक ओलावृष्टि ने काश्तकारों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्राम सभा हली के तितोली, झुतिया समेत आसपास के कई गांवों में खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय समाजसेवी धीरज शर्मा ने बताया कि काश्तकारों की सालभर की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई। ओलों की मार से मटर, प्लम, खुबानी, सब्जियां और अन्य फसलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। किसानों का कहना है कि इस आपदा का उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बीच खेती पहले ही चुनौतीपूर्ण होती है। इधर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सरकार से नुकसान का तत्काल आकलन कराने और प्रभावित किसानों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.