रामगढ़, मई 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि: रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) को लेकर जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन पर गंभीर आरोप लगाए गए। बैठक में मौजूद खिलाड़ियों ने कहा कि 4 जनवरी को अध्यक्ष द्वारा किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए, जिससे निराशा का माहौल बना हुआ है। खिलाड़ियों के अनुसार, अध्यक्ष ने नए सदस्यों के गठन, पुराने सदस्यों की पुनर्बहाली और जल्द आम सभा (एजीएम) आयोजित करने का आश्वासन दिया था। इन घोषणाओं से उम्मीद जगी थी कि एसोसिएशन में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त होगा, लेकिन चार महीने बीत जाने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हुई। यह भी पढ़ें- दरिहारा गांव के शुभम कुमार का जयपुर साई में चयन बैठक में यह भी आरोप...