रामगढ़ को प्लास्टिक-मुक्त व हरित बनाने का संकल्प
रामगढ़, जुलाई 13 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल आरा में सोमवार को सेल्फी विथ झोला अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने स्कूल प्रांगण रंग-बिरंगे व सुंदर कपड़ों के झोलों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी निभाई। बच्चों ने अपने हाथों से कपड़े के थैले बनाए और उन पर पर्यावरण संरक्षण के सुंदर संदेश लिखकर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की। हाथ में कपड़े का झोला लिए बच्चों के चेहरे पर एक अलग ही चमक और गर्व था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ कपड़े के झोलों को हवा में उछालकर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही सामूहिक रूप से शपथ लिया कि वे न केवल स्वयं कपड़े के थैलों का उपयोग करेंगे, बल्कि अपने माता-पिता और आसपास के लोगों को भी प्लास्टिक का त्याग करने के लिए जागरूक करेंगे। बच्चों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.