चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा,संवाददाता। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सुपर डिवीजन मुकाबले में गत वर्ष की चैंपियन टीम रांची ने रामगढ़ को 40 रनों से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब फाइनल में इसका मुकाबला गिरिडीह में चल रहे दूसरे ग्रुप के सुपर डिवीजन मुकाबले के विजेता से 15 अप्रैल को होगा। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए रविवार के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 141 रन का स्कोर खड़ा किया। रांची की ओर से कुमारी मेघा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सात चौके एवं एक छक्का की मदद से 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लगातार फार्म में चल रही ईशा केसरी ने एक बार फिर अच्छी बल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.