रामगढ़, जून 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 33वीं वार्षिक आमसभा रविवार को बिजुलिया स्थित चैंबर भवन के सभागार में दो सत्रों में संपन्न हुई। पहला सत्र व्यवसायिक और दूसरा उद्घाटन सत्र के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल और युवा कार्य मंत्री सुदित्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि, रामगढ़ की विधायक ममता देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। प्रथम व्यवसायिक सत्र की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी ने की, जबकि संचालन और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमरेश गणक ने किया। इस दौरान मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। दूसरे सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री सुदित्य कुमार सोनू, विशिष्ट अत...