रामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मांग तेज, विहिप ने छावनी परिषद की कार्रवाई की सराहना
रामगढ़, मई 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। छावनी परिषद रामगढ़ द्वारा शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर अब समर्थन तेज होता जा रहा है। शहरवासियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी इस पहल की सराहना की है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रतिनिधि छोटू वर्मा ने परिषद की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए इसे शहरहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि छावनी परिषद द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिसका सकारात्मक असर अब साफ दिखने लगा है। शहर के प्रमुख इलाकों से अतिक्रमण हटने के कारण आम लोगों को काफी राहत मिली है और यातायात व्यवस्था भी पहले से सुचारू हुई है। इसके लिए उन्होंने रामगढ़ छावनी परिषद के सीईओ को विशेष धन्यवाद दिया。 यह भी पढ़ें- आपने देखा इस शहर में शुरू की गई यातायात सुधार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.