रामगढ़, सितम्बर 6 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी संकायों व विषय के विद्यार्थियों ने मिलकर आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्रा ने शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों से समारोह में उत्साह और उमंग भर दी। विद्यार्थियों की ओर से कविता-पाठ एवं प्रेरक वक्तव्य भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने रामगढ़ कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तरकर्मियों का स्वागत गुलाब का फूल देकर किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार : रामशरण राय बीएड कॉलेज में शिक्षक...