रामगढ़ कॉलेज में विनोबा भावे विवि स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज से शुरू
रामगढ़, अक्टूबर 4 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ कॉलेज में विनोबा भावे विवि, हजारीबाग के अंतर्गत अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष) का आयोजन 5 के 6 अक्टूबर को किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विनोबा भावे विवि से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आज रामगढ़ कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। जिसमे विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर (डॉ.) चंद्रभूषण शर्मा उपस्थित रहेंगे। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजो के खिलाड़ी वॉलीबॉल में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर रामगढ़ कॉलेज में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो बिमल कुमार मिश्रा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों एवं महाविद्यालयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.