रामगढ़, मई 12 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पतरातू सर्किल पुलिस ने बासल थाना क्षेत्र से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर व ट्रॉली को बरामद करने के साथ घटना में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

घटना का विवरण मंगलवार को पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बासल थाना क्षेत्र से 4 मई को एक ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली कि घटना में शामिल अपराधी रामगढ़ कैथा मोड़ के आसपास सक्रिय हैं तथा चोरी के वाहन को उसी क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एक टीम गठित हुई, जिसने कैथा मोड़ क्षेत्र में छापेमारी कर बरामद क...