रामगढ़ कैंट में 13-14 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा मंडा पूजा महोत्सव, कमिटी का गठन
रामगढ़, मई 27 -- रामगढ, निज प्रतिनिधि। श्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, पारसोतिया मंडा टांड़ में आगामी 13-14 जून को मंडा पूजा महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडा पूजा कमिटी का गठन किया गया। गठित कमिटी में विक्रम प्रसाद कुशवाहा को अध्यक्ष, आनंद कुशवाहा को उपाध्यक्ष, कुणाल कुमार कुशवाहा को सचिव और सुजीत कुमार को सह सचिव बनाया गया। वहीं, सुधीर कुमार को कोषाध्यक्ष और पप्पू कुशवाहा को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कमिटी के सदस्य कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में गणेश महतो और सह कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार को चुना गया। संगठन मंत्री रामकुमार और उप संगठन मंत्री शिबू गंजू बनाए गए। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी टिंकू कुशवाहा और नीतीश कुमार दांगी को दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.