रामगढ़, मई 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ कैंट स्थित रामप्रसाद चन्द्र भान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के खिलाफ अभिभावकों ने मनमाने तरीके से फीस वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में अभिभावकों ने उपायुक्त, रामगढ़ को लिखित आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, अभिभावक 6 मई 2026 को अप्रैल माह की फीस जमा करने स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से वार्षिक शुल्क, री-एडमिशन शुल्क सहित अन्य अतिरिक्त चार्ज के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूली जा रही थी। अभिभावकों का कहना है कि झारखंड सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा सकता, इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहा है। इस आवेदन पर कई अभिभावकों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। आवेदन...