रामगढ़, दिसम्बर 1 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिला पुलिस रामगढ़ से 6 पुलिस अवर निरीक्षक और 1 परिचारी का चयन प्रोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। चयनित अवर निरीक्षकों में विकास आर्यन, शिवलाल कुमार गुप्ता, निर्भय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, सदानंद कुमार और मोहम्मद नौशाद शामिल हैं। वहीं पुलिस लाइन से परिचारी सन्नी कच्छप का चयन परिचारी प्रवर हेतु हुआ है। सभी चयनित कर्मियों को 7 दिसंबर के अपराह्न तक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के 150 पुलिस अवर निरीक्षकों को पुलिस निरीक्षक के पद पर तथा 62 परिचारी को परिचारी प्रवर पर प्रोन्नति हेतु आठ सप्ताह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। बताया गया है कि यह प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.