रामगढ़, मई 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। भारत स्वाभिमान सह पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में रविवार को होटल लॉ मेरीटॉल परिसर स्थित जिला कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक प्रमोद लाल ने की। बैठक में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक वार्ड में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पतंजलि परिवार से जुड़े योग शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- योग विज्ञान संस्थान लगाएगा वरिष्ठ नागरिक और तनाव प्रबंधन शिविर लोगों को योग के लाभों की जानकारी देने के लिए विशेष जाग...