नैनीताल, मार्च 18 -- भवाली, संवाददाता। रामगढ़ की ग्राम पंचायत हरतोला में दबंगों ने दिनदहाड़े हरे पेड़ों पर आरी चला दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। खुलेआम इस दबंगई ने प्रशासन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यूपी नंबर के वाहनों में आए लोगों ने दिनदहाड़े पेड़ काटकर गिरा दिए।जानकारी के अनुसार, हरतोला गांव में खरसू और बांज के तीन हरे पेड़ों को आरा मशीन से काट दिया गया। स्थानीय निवासी विशाल कौशल ने बताया कि ये पेड़ उन्होंने खुद लगाए थे, जिन्हें कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के चलते काट दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी 14 नंबर के चार वाहनों में सवार कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मात्र 15 से 20 मिनट के भीतर पेड़ों को काटकर गिरा दिया। घटना दिन के समय हुई, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। विशाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.