रामगढ़ के लापता दो मासूमों की सलामती के लिए हाईकोर्ट पहुंची मां
रांची, जुलाई 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। सात माह से लापता रामगढ़ जिले के दो बच्चों के मामले में मां ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बच्चों की सलामती की गुहार लगाते हुए दायर हेबियस कॉर्पस याचिका पर सुनवाई में कोर्ट ने पहले इसे पारिवारिक विवाद मानकर कस्टडी संबंधी याचिका दायर करने का सुझाव दिया, लेकिन बच्चों के लंबे समय से लापता होने व पुलिस की कथित निष्क्रियता का पक्ष सामने आने पर याचिका स्वीकार कर ली। बच्चों की मां ने न्यायालय को बताया कि उनके दोनों बच्चे (एक 7, दूसरा 5 वर्ष) 2025 से लापता हैं। कहा कि बच्चों के पिता के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। पिता ने दूसरी शादी कर ली है। लेकिन पिछले 7 माह से बच्चों का पता नहीं चला है।
मामले की स्थिति प्रार्थी के अधिवक्ता आलोक वर्मा ने कोर्ट को बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.