रामगढ़ के युवा सुमित अग्रवाल की संदिग्ध मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, बसंत मित्तल ने जताया शोक
रामगढ़, जुलाई 29 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि रामगढ़ निवासी युवा सुमित अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत चिंताजनक बताया है। उन्होंने दिवंगत सुमित के पिता स्वर्गीय संतोष अग्रवाल के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। बसंत मित्तल ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में सुमित के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से मामला गंभीर और संदिग्ध प्रतीत होता है। ऐसे में आवश्यक है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने झारखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.