फिरोजाबाद, मार्च 23 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र के महादेव नगर निवासी 28 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र खजान सिंह ने रविवार रात 10 बजे अपने कमरे में विषाक्त खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसी थाना क्षेत्र के शेखूपुर निवासी 28 वर्षीय अंकित पुत्र किशनपाल ने भी रविवार रात पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो युवकों द्वारा विषाक्त खाकर जाने देने का प्रयास किया है। मामलों के बारे में जानकारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...