रामगढ़, अप्रैल 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड जूडो संघ का बहुप्रतीक्षित चुनाव रांची स्थित प्रेस क्लब में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में राज्य के करीब 20 जिलों से आए अध्यक्षों और सचिवों ने भाग लिया, जिससे कार्यक्रम को व्यापक प्रतिनिधित्व मिला और चुनाव प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में पूरी हुई। चुनाव भारतीय जूडो महासंघ के पर्यवेक्षकों राम उदय सिंह और सूर्य देव त्यागी की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। वहीं झारखंड ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि के रूप में राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति ने प्रक्रिया की विश्वसनीयता को और मजबूत किया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें के एन त्रिपाठी को अध्यक्ष, परीक्षित तिवारी को महासचिव और अंशुमन राय को कोषाध्यक्ष चुना गया।इस चुनाव की सबसे खास उपलब्धि रामगढ़ जिले के लिए रही, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.