पलामू, दिसम्बर 23 -- मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी ने मंगलवार को पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड के उलडंडा पंचायत मुख्यालय एवं ढुलुआ गांव में कंबल का वितरण किया। मुखिया राजकुमारी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र प्रसाद, अमरेश प्रसाद और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमरेश कुमार पांडेय तथा जिला उपाध्यक्ष विद्या सिह चेरो आदि के साथ कंबल वितरण किया। बाघी, सरजा, मुसुरमु, सेरका, बानालात एवं उलदंडा के अति गरीब जनजातियों कोरवा, परहिया एवं अल्पसंख्यक के बीच कंबल वितरण किया गया। मुनरवा कुंअर, सुखाड़ी भुईयां, बजरु कोरवा, फागुन नायक, इस्राफील अंसारी, केश्वर भुइहर आदि को प्रमुखता से लाभान्वित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.