रामगढ़, अप्रैल 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 अंतर्गत कैथा में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ, प्राण प्रतिष्ठा ओर भव्य यज्ञ भवन अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस पावन अवसर पर गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी को भी आयोजन समिति की ओर से आमंत्रित किया गया है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है।सांसद ओर पूर्व विधायक ने बताया कि वे 12 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य कलश यात्रा में अवश्य भाग लेंगी और स्थानीय ग्रामीणों के साथ पूरे कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाएंगी। गौरतलब है कि कैथा स्थ...