नैनीताल, मार्च 3 -- भवाली, संवाददाता। रामगढ़ क्षेत्र की उमागढ़ ग्राम सभा तोक विशारत गंज स्टेट में मंगलवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग से किसानों की फसल और फलदार बागान जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार आग खेतों से फैलते हुए बगीचों तक पहुंच गई। स्थानीय नवाब हुसैन ने बताया कि करीब 400 नाली भूमि में लगाए गए सेब और आड़ू के पेड़ आग की चपेट में आ गए। यह बागान हाल ही में विकसित किया गया था, जिसमें नई पौध रोपी गई थी। आग से पौधे पूरी तरह जल गए, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग की लपटें तेजी से रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थीं, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.