रामगढ़, मार्च 10 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत कार्यक्रम के तहत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करने के लिए रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड के केदला मध्य पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी का चयन हुआ है। इस संबंध में मुखिया ने बताया कि मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत के लिए पूर्व में झारखंड प्रदेश के 24 जिला से 34 पंचायत की मुखिया का चयन किया गया था। सभी लोगों ने रांची में आयोजित कार्यक्रम में अपने पंचायत का नेतृत्व किया। जिसके बाद पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार की ओर से प्रदेश से छह पंचायत के मुखिया को 11 मार्च को दिल्ली के अंबेदकर विक्टोरियम सभागृह में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। यह कार्यक्रम 10 मार्च से लेकर 12 मार्च तक चले...