नैनीताल, अप्रैल 4 -- भवाली, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक में लंबे समय से खराब पड़े दो प्रमुख मोटर मार्गों के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए शासन ने 1 करोड़ 56 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि सुरमाने बैंड से मल्ला गहना व शीतला से छतोला मोटर मार्ग की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ होने से वाहन फंस जाते थे और लोगों की परेशानी और बढ़ जाती थी। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग लोनिवि के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब दोनों सड़कों के डामरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कैड़ा ने कहा कि जल्द ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.