रामगढ़ एफपीओ ने किसानों के बीच अनुदान पर धान बीज वितरण शुरू किया
रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड स्तरीय कृषक उत्पादक सहकारी समिति (एफपीओ) लिमिटेड, रामगढ़ की ओर से किसानों को खरीफ सीजन के लिए 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर धान बीज उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया गया है। इस संबंध में बुधवार को समिति कार्यालय में एफपीओ के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि कृषि विकास सेवा केंद्र, पानी टंकी परिसर से किसानों के बीच अनुदानित दर पर धान बीज का वितरण किया जा रहा है। एफपीओ के माध्यम से किसानों को डीआरआरएच-2, डीआरआरएच-3, आरआरएक्स-3200, एसएवीए-7301, तथा एराइज-8433 डीटी किस्म के धान बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों से एफपीओ के माध्यम से बीज प्राप्त करने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.