रामगढ़, मई 7 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने गुरुवार को करीब सात घंटे तक गोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीसी ने कार्यालयों में संचालित योजनाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं व रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की। यह गहन निरीक्षण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। इस दौरो में जिले के लगभग विभागों के अधिकारी कर्मी शामिल थे। डीसी ने दौरे की शुरुआत उपरबरगा पंचायत सचिवालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिसमें सड़क मरम्मत, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जलापूर्ति, पेंशन, राशन व आवास योजना आदि समस्याएं शामिल थी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.